शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2021

ABP-C voter Survey: उत्तराखंड में फिर खिल रहा कमल? बनी हुई है बीजेपी की मजबूत पकड़

देहरादून उत्तराखंड में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर बीजेपी 3 मुख्यमंत्री बदल चुकी है। इसी बीच बीजेपी के लिए एक सुखद खबर आ रही है। एबीपी न्यूज ने सी वोटर (ABP Cvoter Survey) के साथ मिलकर लोगों के मन की बात जानी। सर्वे के मुताबिक, साढ़े 4 साल में बीजेपी ने भले ही अपने 3 मुख्यमंत्री बदले हों, लेकिन इसका बीजेपी पर कोई असर पड़ता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। सर्वे में बीजेपी एक बार फिर अपने दम पर देवभूमि उत्तराखंड की सत्ता में आ रही है। एबीपी न्यूज-सी वोटर सर्वे के मुताबिक, देवभूमि में अभी अगर विधानसभा चुनाव होते हैं तो बीजेपी को 45 फीसदी, कांग्रेस को 34 फीसदी और आम आदमी पार्टी को 15 फीसदी वोट मिल सकते हैं। वहीं, अन्य पार्टियों के खाते में 6 फीसदी वोट जा सकता है।
कुल सीटें 70
बीजेपी 42-46
कांग्रेस 21-25
आम आदमी पार्टी 0-4
अन्य 0-2
हरीश रावत पहली पसंद उत्तराखंड में इसी साल बीजेपी ने अपने 3 मुख्यमंत्री बदले हैं। हालांकि, देवभूमि में यह पहला मौका नहीं है, जब किसी पार्टी ने अपने मुख्यमंत्री बदले हैं। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टी के ज्यादातर मुख्यमंत्री अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए हैं। इसी बीच एबीपी न्यूज-सी वोटर ने लोगों की नब्ज टटोली कि उनकी पहली पसंद सीएम का चेहरा कौन हैं, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पहले स्थान पर रहे। सर्वे के अनुसार हरीश रावत- 37 फीसदी पुष्कर धामी- 24 फीसदी अनिल बलूनी- 19 फीसदी कर्नल अजय कोठियाल-10 फीसदी सतपाल महराज- 1 फीसदी


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3uU5q3I

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें