करन खुराना, हरिद्वार 2021 पर मंडराते कोरोना के बादल और काले होते जा रहे हैं। श्रद्धालुओं के बाद अब कोरोना ने अखाड़ों में दस्तक दे दी है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी को कोरोना ने जकड़ लिया है। रविवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शनिवार को महंत नरेंद्र गिरी की कोरोना जांच की गई थी। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी दो दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। नरेंद्र गिरी डिहाइड्रेशन की शिकायत से हरिद्वार के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। शनिवार दोपहर मेलाधिकारी दीपक रावत, एसएसपी कुंभ जन्मजेय खंडूरी, निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद ब्रह्मचारी महंत नरेंद्र गिरी का कुशलक्षेम जाने अस्पताल पंहुचे थे। गौरतलब बात यह है कि सोमवार को शाही स्नान है और उससे पहले बड़े सन्तों में कोरोना संकमण फैलना चिंता का विषय बन चुका है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ शम्भू झा ने बताया कि महंत नरेंद्र गिरी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी उनका स्वास्थ्य स्थिर है। फिलहाल नरेंद्र गिरी आइसोलेट हैं। कुछ और सन्तों की रिपोर्ट शाम तक आएगी।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3d9PvXy
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें