बुधवार, 7 अप्रैल 2021

Corona News: IIT रुड़की में कोरोना के 89 मामले, 5 हॉस्टल सील

करन खुराना, हरिद्वार हरिद्वार जनपद के रुड़की क्षेत्र में स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 89 पहुंच गया है। बुधवार को 29 नए मामले मिलने के बाद पांच हॉस्टल को सील कर दिया है। यह आंकड़ा पिछले 3 दिन में 50 से 89 पर आ पहुंचा है। जांच जारी है, जिससे मामले और बढ़ने की आशंका है। कोरोना की दूसरी लहर ने में सैकड़ों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार, 85 से ज्यादा छात्र के साथ कुछ स्टाफ मेंबर्स और शिक्षक भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। फिलहाल सभी लोग कैंपस में आइसोलेट हैं। इतनी बड़ी संख्या में संक्रमण मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने टेस्टिंग तेज कर दी है। 2 हॉस्टल से मिले हैं छात्र आईआईटी रुड़की की मीडिया प्रभारी सोनिका श्रीवास्तव ने बताया कि कोटले भवन, कस्तूरबा गांधी भवन और विज्ञान कुंज हॉस्टल समेत और दो हॉस्टल से यह सभी छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिस कारण इन पांच हॉस्टल को सील कर दिया है। कोरोना संक्रमित छात्राओं को गंगा भवन कोविड सेंटर में भर्ती किया गया है। 88 छात्र कैंपस में और और एक छात्र सहारनपुर स्वास्थ्य विभाग के देख रेख में सहारनपुर में ही भर्ती है। 'संपर्क में आए लोगों की हो रही टेस्टिंग' मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शम्भू झा ने बताया कि जिन छात्र छात्राओं को मेला अस्पताल कोविड सेंटर में भर्ती किया गया था, वो फिलहाल स्वस्थ है। बाकी सम्पर्क में आए लोगों का भी टेस्टिंग करवाई जा रही है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3rZxTSC

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें