मंगलवार, 6 अप्रैल 2021

कोविड के बावजूद दिव्य और भव्य होगा हरिद्वार महाकुंभ: तीरथ सिंह

देहरादून, छह अप्रैल (भाषा) उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के बीच मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मंगलवार को कहा कि महामारी के बावजूद इस वर्ष का महाकुंभ पूरी सर्तकता बरतते हुए दिव्य और भव्य होगा।

हरिद्वार में महाकुंभ-2021 हेतु 153.73 करोड़ रुपये की 31 विकास योजनाओं का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि महाकुंभ 12 साल में एक बार होता है । हरिद्वार कुंभ को ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व का बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भव्य और दिव्य होना चाहिए परंतु साथ ही साथ कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन भी होना चाहिए ।

यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, उन्होंने कहा कि कुंभ स्नान के लिए जिन लोगों ने 12 वर्ष पूर्व मन्नत मांगी थी, वे हरिद्वार और ऋषिकेश के घाटों पर गंगा स्नान कर पुण्य लाभ प्राप्त करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ में साधु संतों और अखाड़ों की हर सुविधा का ख्याल रखा जायेगा जिसके लिए सरकार दिन रात जुटी हुई है ।



from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3mrtLJK

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें