संघ प्रमुख भागवत सुबह हर की पैड़ी पहुंचे जहां गंगा सभा के पदाधिकारियों ने उन्हें गंगा जी का सविग्रह पूजन कराया और इस दौरान उन्होंने मां गंगा से विश्व में शांति, राष्ट्र की समृद्धि, उन्नति तथा कोरोना के खात्मे के साथ— साथ कुंभ मेला सकुशल संपन्न होने की कामना की।
हर की पैड़ी पर स्वच्छता, एवं व्यवस्था के लिए गंगा सभा के प्रयासों की सराहना करते हुए भागवत ने कहा कि सेवा भाव से ही समाज और राष्ट्र की उन्नति होती है। उन्होंने कहा कि हमेशा दूसरों के दुःखों के बारे में सोचना भारतीय संस्कृति की विशेषता है।
इस अवसर पर गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनका शॉल ओढाकर सम्मान किया तथा उन्हें गंगाजली, रूद्राक्ष की माला और प्रसाद भेंट कर उनकी दीघार्यु की कामना की।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3cNyzpU
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें