पुलिस, पीएससी, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, होमगार्ड, पीआरडी आदि सुरक्षाबलों के पांच हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी जवान मास्क के आकार में खड़े हुए और मानव मास्क के जरिये पूरी दुनिया को यह संदेश दिया कि कोविड-19 की चुनौती के बावजूद पुलिस महाकुंभ को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
कुंभ मेले में अपनी तरह का यह विशेष आयोजन रहा जो पहली बार रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ है।
‘इंडिया बुक आफ रिकॉर्ड’ की ओर से निर्णायक के रूप में मौजूद वीरेंद्र सिंह और समन्वयक संदीप विश्नोई ने इस आयोजन को इंडिया बुक में नये रिकॉर्ड के रूप में दर्ज करने की घोषणा की।
इस दौरान महाकुंभ पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने सभी जवानों को कर्तव्यनिष्ठा और मुस्तैदी से कुंभ मेला संपन्न कराने के लिए शपथ भी दिलवाई।
इस मौके पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि इस महाकुंभ का सबसे महत्वपूर्ण संदेश यही है कि जो भी श्रद्धालु आएं, वे मास्क पहनें और दो गज की शारीरिक दूरी बनाये रखें। उन्होंने कहा कि पुलिस की यह मुहिम पूरी दुनिया को जागरूक करेगी।
गुंज्याल ने कहा कि पुलिस महाकुंभ मेले को संपन्न कराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि आज मानव मास्क के रूप में बनाया यह रिकॉर्ड पूरी दुनिया को सुरक्षित कुंभ और मुस्तैद पुलिस का व्यापक संदेश देगा।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2Q4FXEt
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें