रविवार, 11 अप्रैल 2021

अखिलेश यादव महाकुंभ में पहुंचे, शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद

हरिद्वार, 11 अप्रैल (भाषा) समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को महाकुंभ मेले में पहुंचे और जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से आशीर्वाद लिया ।

उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन यहां पहुंचे यादव ने महाकुंभ क्षेत्र में बने जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के शिविर में शंकराचार्य के शिष्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात की और बाद में उन्होंने शंकराचार्य महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें माँ गंगा के तट पर कुंभ के दौरान जगतगुरु शंकराचार्य के दर्शन का अवसर मिला ।

उन्होंने कहा कि गंगा तट पर आकर वह बहुत प्रसन्न हैं और उन्हें लगता है कि हरिद्वार जल्दी—जल्दी आना चाहिए ।

हरिद्वार कुंभ में व्यवस्था को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में सपा नेता ने कहा कि यहाँ श्रद्धालु भक्ति भाव के चलते आते हैं लिहाजा वे शिकायत कम करेंगे ।

उन्होंने कहा कि अभी यह वक्त मेला तैयारियों में कमी निकालने का नहीं है और अगर कमियां देखेंगे तो बहुत सी कमियां निकल आएंगी ।



from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3s8G9jg

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें