गुरुवार, 3 दिसंबर 2020

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और ओडिशा के मयूरभंज में तड़के भूकंप का झटका, कोई नुकसान नहीं

देहरादून/भुवनेश्वर देश के दो अलग हिस्सों में शुक्रवार तड़के () के झटके महसूस किए गए। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और ओडिशा के मयूरभंज के पास ये झटके आए, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर कम रही। इसमें कहीं भी किसी तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र () के अनुसार ओडिशा के मयूरभंज में 3.9 मैग्निट्यूड का झटका महसूस किया गया। यह भूकंप तड़के 2 बजकर 13 मिनट पर आया। वहीं नेपाल की सीमा से सटे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में शुक्रवार को सुबह 3 बजकर 10 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता 2.6 दर्ज की गई। यहां दो दिन पहले हरिद्वार के पास भी भूकंप का झटका आया था।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2VE3P0U

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें