बुधवार, 2 दिसंबर 2020

रिश्तेदार ने सगी भतीजी से किया दुष्कर्म, सलाखों के पीछे पहुंच गया आरोपी

करन खुराना,हरिद्वार हरिद्वार में एक शख्स पर आरोप है कि उसने अपनी सगी भतीजी को अकेला पाकर उसके साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। औद्योगिक क्षेत्र में दो मंजिला मकान में आरोपी अपने परिवार के साथ और पीड़िता अपने परिवार के साथ रहती है। आरोपी पेशे से ट्रक ड्राइवर है और पीड़िता के माता-पिता पास ही औद्योगिक इकाई में कार्यरत हैं। पीड़िता नीचे वाले तल पर रहती है और आरोपी ऊपर वाले तल पर रहता है। बुधवार को दिन में पीड़िता के माता-पिता काम पर थे और पीड़िता घर पर अकेली थी, तभी मौके का फायदा उठाकर आरोपी नीचे आया और दुष्कर्म को अंजाम दिया। दुष्कर्म के बाद आरोपी फरार हो गया। जब पीड़िता के माता-पिता घर लौटे तब बेटी को बदहवास देख उन्होंने उससे सारी जानकारी ली। इसके बाद पीड़िता ने आपबीती सुनाई। जानकारी लेने के बाद परिजन कोतवाली पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक हरिद्वार कोतवाली अमरजीत सिंह ने बताया कि 14 वर्षीय पीड़िता ने अपने सगे मौसा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई विधि अनुसार जारी है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3fZFsnQ

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें