बुधवार, 2 दिसंबर 2020

Uttarakhand: पहाड़ी क्षेत्रों में डिलीवरी के समय गर्भवती महिलाओं को डोली मुहैया कराएगा प्रशासन

नैनीताल चार साल पहले जुलाई में बारिश की एक रात राधा देवी नामक महिला अपने बच्चे को जन्म देते समय मर गई थीं। 35 साल की राधा देवी नैनीताल के सुदूर लवारडोभा नामक गांव में रहती थीं, जहां से प्राथमिक 60 किलोमीटर दूर था। ऐम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंच सका और अधिक खून बह जाने की वजह से राधा ने दम तोड़ दिया। इतने सालों में हालात जस के तस ही हैं। डिलीवरी के समय उचित सुविधाएं नहीं मिल पाने के कारण महिलाओं के जान गंवाने के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। क्षेत्र के दुष्कर हालात के मद्देनजर समाधान लेकर आया है, जो है- डोली। नैनीताल के डीएम साविन बंसल ने कहा, 'हमने पर्याप्त राशि को रिलीज कर दिया है। इन डोलियों में सुदूर क्षेत्र में रहने वाली गर्भवती महिलाओं को नजदीक के पर लाया जा सकेगा। पहाड़ी क्षेत्र में हर एक पंचायत स्वास्थ्य विभाग के टच में आएगा। जरूरत के हिसाब से की संख्या को बढ़ाया जाएगा।' जिला प्रशासन ने हर एक डोली के ट्रिप के लिए 2 हजार रुपये तय किए हैं, जिसमें लेबर का खर्च भी कवर रहेगा। मेडिकल ऑफिसर इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। डीएम ने बताया कि अगर और भी अधिक पैसों की जरूरत होगी, तो उसे भी मुहैया कराया जाएगा।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3lFFItG

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें