देहरादून, 10 दिसंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तराखंड इकाई ने पश्चिम बंगाल में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के काफिले पर हमले की बृहस्पतिवार को निंदा की और इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उत्तराखंड भाजपा के प्रमुख बंसीधर भगत ने कहा, ‘‘ लोकतंत्र में प्रदर्शन में कुछ भी बुरा नहीं है लेकिन जिस साजिश भरे तरीके से भाजपा अध्यक्ष के काफिले पर हिंसक हमला किया गया, वह कतई स्वीकार्य नहीं है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बगाल में तृणमूल कांग्रेस की वजह से कई भाजपा कार्यकर्ताओं और राष्ट्रवादियों की जान गई है। भगत ने कहा, ‘‘ ममता बनर्जी के इशारे पर पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा भाजपा और आरएसएस कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह हमला भाजपा के बढ़ते जनाधार देखकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मन में पनपी कुंठे का परिचायक है। ’’ पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के कथित कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को नड्डा के काफिले पर हमला किया। भगवा दल के नेताओं और प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि हमले में वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय सहित कई लोग घायल हो गए।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2W4kFq2
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें