देहरादून, 10 दिसंबर (भाषा) उत्तराखंड में बृहस्पतिवार को 830 नए मरीजों में कोविड-19 महामारी की पुष्टि हुई जबकि 12 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। यहां प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, 830 नए मरीजों के मिलने के साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढकर 80,476 हो गयी है। महामारी से अब तक प्रदेश में 1,332 मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में बुधवार को 425 मरीजों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। अब तक कुल 72,479 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मामलों की संख्या 5,742 है । वहीं कोविड-19 के 933 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं ।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3m6p4Dm
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें