बुधवार, 17 जून 2020

पोल्ट्री फॉर्म में लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ी हुई जाम

हरिद्वार बुधवार को ऊधमसिंह नगर के गदरपुर थाना क्षेत्र में एक पोल्ट्री फॉर्म में आग लगने से हड़कंप मच गया। सैकड़ों मुर्गियां होने की आशंका से तुरंत ही को फोन किया गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मंगवाते ही दुर्भाग्यवश गाड़ी खराब हो गई और जाम हो गई। उसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस और अग्निशमन विभाग ने दूसरी गाड़ी रुद्रपुर से मंगवाई। प्रभारी एसओ गदरपुर प्रकाश वर्मा ने बताया कि पोल्ट्री फॉर्म में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर जाकर, अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। अग्निशमन विभाग भी मौके पर पहुंच गया था। अभी फिलहाल स्थिति सामान्य है। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव ने बताया कि गदरपुर से आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भेजी गई थी। गाड़ी पहुंचते ही एयर प्रेशर लीक हो गया जिस वजह से गाड़ी जाम हो गई। पता लगते ही तुरंत दूसरी गाड़ी भेजी और आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का स्पष्ट कारण शॉर्ट सर्किट था।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2YQbvyG

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें