बुधवार, 17 जून 2020

उत्तराखंड में कोरोना मृतकों की संख्या 26 हुई

देहरादून, 17 जून :भाषा: उत्तराखंड में बुधवार को एक और मरीज की मृत्यु होने से प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकडा 26 तक पहुंच गया जबकि अब तक 2023 लोगों में कोविड 19 संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है । प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां जारी बुलेटिन के अनुसार, नैनीताल जिले के हल्द्वानी में सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती 18 वर्षीय कोरोना संक्रमित मरीज की मृत्यु हो गयी । बागेश्वर जिला अस्पताल से रेफर होकर हल्द्वानी आया यह मरीज हाल में दिल्ली से लौटा था । इसी बीच, प्रदेश में कोरोना के लगातार बढ़ रहे ग्राफ में बुधवार को 81 नए मरीज जुड़ गये और पीडि़तों की कुल संख्या 2023 हो गयी । सबसे ज्यादा 35 कोरोना मरीज देहरादून से मिले हैं जबकि अल्मोड़ा जिले से 14 और टिहरी जिले से नौ मरीज सामने आए हैं । हांलांकि, प्रदेश में अब तक 1254 व्यक्ति सफल उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं ।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3e6w1Bk

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें