उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में जंगली जानवरों का हाईवे पर या शहरों में आ जाना एक आम सी बात हो गई है, जिसकी वजह से कई बार इसका खामियाजा जंगली जानवर को अपनी जान देकर चुकाना पड़ता है। लॉकडाउन के दौरान एक हाथी ने हरिद्वार शहर में हर की पौड़ी तक की सैर कर डाली थी, इसी तरह तेंदुए भी राष्ट्रीय राजमार्गों की सैर कर रहे हैं। गुरुवार रात एक अज्ञात वाहन द्वारा एक तेंदुए को भीषण टक्कर मार कर घायल कर दिया गया। वाहन चालक वाहन समेत मौक़े से फ़रार हो गया, वहीं मौके पर ही तेंदुए की मौत हो गई। प्रभागीय वनाधिकारी हरिद्वार रेंज नीरज शर्मा ने बताया कि पतंजलि के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर एक तेंदुए की में मृत्यु हो गई है। टीम को भेज कर तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवा दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मादा थी और उसकी उम्र तकरीबन एक साल रही होगी। थानाध्यक्ष बहादराबाद गोविंद कुमार ने बताया कि पिछले 8 महीने से वो थानाध्यक्ष है,लेकिन ऐसी दुर्घटना कभी नही हुई। एक-दो बारी सूचना मिली कि किसी गाड़ी या दोपहिया वाहन वालों ने तेंदुए देखा लेकिन दुर्घटना कभी नही हुई। जिस स्थान पर यह दुर्घटना हुई, वहीं पास में एक फ्लैट में रहने वाली समाजसेवी मानसी मिश्रा ने बताया कि पिछले 6 साल से वो इस क्षेत्र में निवास कर रही हैं, कभी ऐसी घटना के बारे में नहीं सुना।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2MBe8i0
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें