शनिवार, 6 जून 2020

ऋषिकेश में नाबालिग से बलात्कार के लिए ट्यूटर गिरफ्तार

ऋषिकेश, छह जून (भाषा) नाबालिग छात्रा से कथित तौर पर बलात्कार के सिलसिले में निजी ट्यूशन शिक्षक को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। टिहरी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसपी) उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि छात्रा के परिजन ने पुलिस में दर्ज अपनी शिकायत में कहा कि शिक्षक ने अपने मोबाइल पर आपत्तिजनक वीडियो दिखाकर उनकी 16 वर्षीय बेटी से बलात्कार किया। उन्होंने कहा कि आरोपी कृष्ण उर्फ बासु के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (भादंसं) की धारा 376 और पॉक्सो कानून के तहत शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि उसे शनिवार सुबह मुनि की रेती पुलिस थाने से गिरफ्तार किया गया।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2Uio3x5

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें