मंगलवार, 9 जून 2020

उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 77 नए मामले, कुल संख्या 1488 हुई

देहरादून, नौ जून (भाषा) उत्तराखंड में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 77 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 1488 हो गए हैं । प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां जारी बुलेटिन के अनुसार संक्रमण के सर्वाधिक 43 नए मरीज टिहरी जिले से हैं जबकि सात मरीज पिथौरागढ़ और चा-चार मरीज हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल और रूद्रप्रयाग जिले से हैं । देहरादून और बागेश्वर जिलों में तीन-तीन और अल्मोडा में एक मरीज में संक्रमण की पुष्टि हुई है । चार मामलों की पुष्टि निजी प्रयोगशाला में हुई है जिनका विवरण बुलेटिन में नहीं दिया गया है । प्रदेश में 749 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए हैं और 719 लोगों का उपचार चल रहा है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3dMv9Sj

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें