गुरुवार, 11 जून 2020

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के 75 नये मामले सामने आये

देहरादून, 11 जून (भाषा) उत्तराखंड में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 75 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1637 हो गई। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां जारी बुलेटिन के अनुसार नये मामलों में से सबसे अधिक 30 मामले टिहरी गढ़वाल जिले से हैं जबकि देहरादून से 16, हरिद्वार से 15, रूद्रप्रयाग से छह, उधमसिंह नगर से चार, चमोली से तीन और एक मामला पौडी जिले से सामने आया हैं। बुलेटिन के अनुसार इस वायरस संक्रमित मिले लोगों में से ज्यादातर मुंबई, गुड़गांव, दिल्ली और गाजियाबाद जैसे शहरों से यात्रा करके प्रदेश में आए हैं। देहरादून में दून मेडिकल कॉलेज के चार स्वास्थ्यकर्मी भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3cQVH3t

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें