सोमवार, 8 जून 2020

उत्तराखंड में मिले 56 नए कोविड-19 मरीज, आंकडा 1411 पहुंचा

देहरादून, आठ जून :भाषा: उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के लगातार बढते ग्राफ के बीच सोमवार को 56 नए कोविड-19 मरीजों की पहचान हुई जिससे प्रदेश में महामारी से पीड़ितों का आंकडा 1411 पहुंच गया। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां जारी बुलेटिन के अनुसार, सामने आए ताजा मामलों में सर्वाधिक 28 टिहरी जिले से हैं जबकि नौ हरिद्वार, छह देहरादून, चार पौडी, दो—दो रूद्रप्रयाग, बागेश्वर और चंपावत तथा एक—एक चमोली, नैनीताल और उधमसिंह नगर जिलों से हैं। इन नए मामलों में ज्यादा लोग वे हैं जो दिल्ली, मुंबई, गाजियाबाद और हैदराबाद आदि शहरों से यात्रा कर प्रदेश में आए हैं। प्रदेश में 714 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं ।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/30i2GQt

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें