देहरादून, 12 जून (भाषा) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 15 जून को उत्तराखंड में एक डिजिटल रैली को संबोधित करेंगे। केंद्र में नरेंद्र मोदी नीत सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने के मौके पर आयोजित रैली को राजनाथ सिंह नयी दिल्ली से संबोधित करेंगे, वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंसीधर भगत और संगठन महासचिव अजय कुमार यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय से इसमें हिस्सा लेंगे। प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष देवेंद्र भसीन ने बताया कि यह रैली पार्टी द्वारा देशभर में आयोजित की जा रही डिजिटल रैलियों में से एक है।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2MPY3VR
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें