बुधवार, 6 अक्टूबर 2021

Dehradun News: इंडियन मिलिट्री एकेडमी के पास घूमता आर्मी का फर्जी जवान गिरफ्तार, विंग कमांडर अभिनंदन जैसी रखी हुई हैं मूछें

विनिता कुमार, देहरादून उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में फर्जीवाड़े का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) के पास सेना की वर्दी पहनकर घूम रहा एक बहुरुपिया दबोचा गया है। मिलिट्री इंटेलिजेंस प्रेमनगर पुलिस ने शात‍िर को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली के आर्मी प्रशिक्षण सेंटर से लेकर जोशीमठ आर्मी कैंप में खुद को सेना का जवान बताने वाले युवक पर आर्मी इंटेलीजेंस की लंबे समय से नजर थी। इसके बाद बुधवार को देहरादून पुलिस ने फर्जी सेना के जवान को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताब‍िक, देहरादून एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया है कि आरोपी से आर्मी इंटेलिजेंस ने कई घंटे पूछताछ की है। इसमें उसके अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी ली गई है। इसके बाद पुलिस की टीम जौलीग्रांट क्षेत्र में सक्रिय बहुरूपियों के बारे में मिले इनपुट पर कार्रवाई करने के लिए रवाना हो गई है। पूछताछ के दौरान आरोपी युवक के पास से आर्मी के फर्जी कैंटीन कार्ड, सेना की वर्दी, कई बटालियनों की टोपी के साथ अलग-अलग दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने पकड़े गए युवक की पहचान सुनील मूल रूप से हनुमानगढ़, राजस्थान के रूप में की है। विंग कमांडर अभिनंदन जैसी रखी हुई हैं मूछें वहीं देहरादून आईएमए (IMA) के पास से गिरफ्तार हुए फर्जी सैन्य जवान ने विंग कमांडर अभिनंदन जैसी मूछें रखी हुई हैं। दिल्ली, जोशीमठ और देहरादून में खुद को सेना का जवान बताने वाले इस युवक पर मिलिट्री इंटेलिजेंस की लंबे समय से नजर थी। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक के तार सेना में फर्जी भर्ती करवाने वाले गिरोह से भी जुड़े हुए हैं। आरोपी सैन्य क्षेत्रों सहित आसपास घूमकर युवाओं को सेना में भर्ती करवाने का झांसा देने का कार्य करता था।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3Al8w1z

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें