कोविड-19 से रोजगार एवं अर्थव्यवस्था पर पड़े प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 16 सितंबर को अपने 47 वें जन्मदिवस पर अगले छह महीने सरकारी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन देते वक्त लगने वाली शुल्क नहीं लेने की घोषणा की थी।
उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, उत्तराखण्ड अधीनस्थ चयन आयोग, उत्तराखण्ड प्राविधिक शिक्षा परिषद्, उत्तराखण्ड चिकित्सा चयन बोर्ड एवं राज्य की अन्य चयन संस्थाओं द्वारा भर्ती के लिए आमंत्रित आवेदन पत्रों के साथ लिए जाने वाले शुल्क से अब आवेदकों को राहत मिलेगी।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3l5ZC3H
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें