सोनीपत जिले की रहने वाली महिलाओं की तलाश के लिए गंगा में अभियान चलाया जा रहा है। हांलांकि, उनका अब तक कोई पता नहीं चला है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महिलाएं रविवार सुबह करीब पौने पांच बजे रायवाला के हरिपुरकलां क्षेत्र में गीता कुटीर घाट पर स्नान कर रही थीं और इसी दौरान वे पानी के तेज बहाव के साथ बह गयीं।
सूचना मिलने पर पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमें उपकरणों सहित घटनास्थल पर पहुंचीं और तलाश एवं बचाव अभियान आरंभ किया।
महिलाओं की पहचान सोनीपत निवासी कुसुम (36), सीमा (34) और नेहा (24) के रूप में की गई है।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3otUW9S
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें