बुधवार, 6 अक्टूबर 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऋषिकेश पहुंचे, ऑक्सीजन संयंत्रों का उद्घाटन करेंगे

देहरादून, सात अक्टूबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को अपने एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर ऋषिकेश पहुंचे जहां वह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) सहित देश भर में पीएम केयर्स के तहत स्थापित 35 ऑक्सीजन संयंत्रों का उद्घाटन करेंगे।

एम्स ऋषिकेश में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री 35 राज्यों और केन् द्रशासित प्रदेशों में पीएम केयर्स के तहत स्थापित 35 ‘प्रेशर स्विंग अब्जॉर्प्शन’ (पीएसए) ऑक्सीजन संयंत्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे।



from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2YqSkyy

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें