एक करोड से कुछ अधिक की जनसंख्या वाले उत्तराखंड में अब तक 3896 मौतें हो चुकी हैं और प्रतिलाख जनसंख्या में हुई मौतों की संख्या के हिसाब से यह अन्य सभी हिमालयी राज्यों जैसे हिमाचल प्रदेश और सिक्किम से कहीं आगे हैं जहां प्रतिलाख जनसंख्या पर 28 मौतें दर्ज हुई हैं ।
मणिपुर, त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड, अरूणांचल और मिजोरम जैसे अन्य हिमालयी राज्यों में तो मृत्यु दर काफी कम है । देहरादून स्थित सोशल डेवलपमेंट फार कम्यूनिटीज फाउंडेशन नामक एक गैर सरकारी संगठन के कोविड-19 विश्लेषण के अनुसार, मणिपुर में प्रति लाख 18, त्रिपुरा में 11, मेघालय में आठ, नागालैंड में सात, अरूणांचल में चार और मिजोरम में दो कोविड मौतें दर्ज हो रही हैं ।
राष्ट्रीय पैमाने के हिसाब से कोविड के कारण मृत्युदर में उत्तराखंड का स्थान नौवां है जबकि इससे कहीं बडे राज्य जैसे उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल का स्थान 27 वां और 20 वां है जहां प्रतिलाख क्रमश: आठ और 14 मौतें हो रही हैं ।
विश्लेषण के अनुसार, दिल्ली, गोआ और पुडुचेरी में प्रतिलाख जनसंख्या पर सर्वाधिक कोविड मौतें हो रही हैं ।
उत्तराखंड में एक दिन में सर्वाधिक मौतें रविवार नौ मई को रिकार्ड हुईं जब राज्य के विभिन्न हिस्सों में 180 लोगों ने महामारी से अपने प्राण गंवा दिए ।
संगठन के प्रमुख अनूप नौटियाल ने कहा, ‘‘हमारे जैसे छोटे राज्य के लिए यह एक विशाल संख्या है ।’’
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3tBgRuE
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें