रविवार, 7 फ़रवरी 2021

Rishi Ganga Power Project: क्या है पहाड़ की 'जलप्रलय' में तबाह हुआ ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट, जानिए सब कुछ

पुलकित शुक्ला, चमोली उत्तराखंड में आई जलप्रलय (Chamoli Glacier Burst) ने तकरीबन आठ साल पहले की केदारनाथ त्रासदी (Kedarnath Tragedy) का खौफनाक मंजर याद दिला दिया। रविवार को उत्तराखंड के चमोली जिले में आई तबाही से सबसे ज्यादा नुकसान ऋषिगंगा नदी पर बने ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट () को हुआ है। ग्लेशियर टूटने से अचानक बढ़े जल स्तर से ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट पूरी तरह से तबाह हो गया। आइए जानते हैं क्या है ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट... 2011 में बनकर तैयार हुआ प्रोजेक्ट ऋषि गंगा पावर प्रोजेक्ट एक निजी प्रोजेक्ट था, जो 2011 में बनकर तैयार हुआ था। इसमें करीब 13 मेगावॉट बिजली का उत्पादन किया जा रहा था। साल 2016 में ऋषि गंगा पावर प्रोजेक्ट की मशीनों में बड़े स्तर पर खराबी आ गई थी, जिसकी वजह से बिजली उत्पादन ठप पड़ गया था। उस समय जो कंपनी पावर प्रोजेक्ट का रख-रखाव कर रही थी, वह दिवालिया हो गई थी। ऐसे में साल 2018 में दूसरी कंपनी ने प्रोजेक्ट खरीद लिया और उसके बाद बिजली का उत्पादन फिर से शुरू हुआ। LIVE: 4 राज्यों को बिजली सप्लाई था मकसद ऋषि गंगा पावर प्रोजेक्ट का उद्देश्य बिजली का प्रोडक्शन बढ़ाना था। इसके जरिए उत्तराखंड के अलावा दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश को बिजली सप्लाई करने की योजना थी। हालांकि रविवार को आई जलप्रलय में ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट आपदा की भेंट चढ़ गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट जिस तरह से तबाह हुआ है, उसके बाद प्रोजेक्ट के दोबारा शुरू होने की संभावना बहुत कम है। पढ़ें: स्थानीय लोगों ने किया था प्रोजेक्ट का विरोध ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट का काम साल 2008 में शुरू हुआ था। उस समय स्थानीय लोगों ने इस प्रोजेक्ट का विरोध किया था। प्रोजेक्ट का निर्माण शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया। इलाके के लोगों का कहना था कि प्रोजेक्ट के लिए किए जा रहे विस्फोट क्षेत्र के पारिस्थिक संतुलन और पर्यावरण के लिए घातक है। यह मामला अभी उत्तराखंड हाई कोर्ट में विचाराधीन है। हालांकि विवाद कोर्ट की दहलीज पर पहुंचने के बीच प्रोजेक्ट में विद्युत उत्पादन चल रहा था।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/39ZthpP

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें