शनिवार, 5 दिसंबर 2020

Uttarakhand: पार्टी में चली गोली, 350 करोड़ के स्कॉलरशिप घोटाले को उजागर करने वाले RTI ऐक्टिविस्ट की मौत

हरिद्वार उत्तराखंड में कई करोड़ के स्कॉलरशिप घोटाले का भंडाफोड़ करने वाले 50 वर्षीय RTI की संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात एक पार्टी के दौरान लांबा की अपनी पिस्टल से ही 16 साल की एक लड़की से गलती से चली गोली लगने से यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हरिद्वार के टिहरी विस्थापित कॉलोनी में यह हादसा हुआ। गोली लांबा की गर्दन में लगी, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हरिद्वार एसएसपी सेंथिल ए. कृष्णा राज ने हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में बताया, 'घटनास्थल से शराब की बोतलें और खाने का सामान भी मिला। हमने लड़की के साथ ही वहां मौजूद सभी लोगों का बयान ले लिया है। जांच शुरू हो गई है।' पुलिस के अनुसार लांबा एक पार्टी में थे, जहां उन्होंने लड़की को कथित तौर पर अपनी पिस्टल देखने को दे दी। उन्हें लगा कि पिस्टल खाली है लेकिन एक बुलेट चैंबर में थी। घटना के समय लड़की की बहन के साथ ही लांबा के दो और सहयोगी सहित कुल पांच लोग मौजूद थे। बता दें कि पंकज लांबा ने कई RTI फाइल की थी, जिसके आधार पर छात्रवृत्ति घोटाले की जांच के लिए SIT का गठन हुआ था। उत्तराखंड के SC-ST छात्रों के स्कॉलरशिप में 350 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ था। रानीपुर पुलिस स्टेशन के SHO योगेश देव ने हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से हुई बातचीत में बताया, 'लड़की, उसकी बहन और दो छोटे भाइयों के पिता ने मां के निधन के बाद दूसरी शादी कर ली थी। वह दिल्ली चले गए और बच्चों को हरिद्वार में छोड़ दिया, जहां कभी-कभी मिलने आते हैं। इस बीच लड़की मानव नामक शख्स के संपर्क में आई, जो लांबा के सहयोगी हैं। मानव ने ही लांबा का लड़की के घर पर पार्टी के लिए बुलाया। घटना के वक्त लांबा के पास दो हथियार थे।'


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/36LVDCj

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें