बुधवार, 9 दिसंबर 2020

उत्तराखंड : भाजपा ने कांग्रेस से माफी मांगने को कहा

देहरादून, नौ दिसंबर (भाषा) भाजपा ने राज्य में 2017 विधानसभा चुनावों में ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली पराजित कांग्रेस उम्मीदवारों द्वारा दायर पांच याचिकाओं को खारिज करने के उत्तराखंड उच्च न्यायालय के आदेश का स्वागत किया है। भाजपा ने अदालत का समय बर्बाद करने और लोगों को गुमराह करने के लिए कांग्रेस से माफी मांगने को भी कहा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा, ‘‘अदालत ने दूध का दूध और पानी का पानी कर कांग्रेस के मुंह पर करारा जोरदार मारा है। कांग्रेस की हमेशा भ्रामक तथ्यों के जरिये अदालत और जनता का समय खराब करने की फितरत रही है।’’ उन्होंने कहा कि देश भर में चुनाव हारने के बाद ईवीएम पर संदेह कर शोर मचाने वाली वाली कांग्रेस को जनता को गुमराह करने और बेवजह अदालत का समय खराब करने के लिए माफी मांगनी चाहिए। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने मंगलवार को कांग्रेस नेताओं द्वारा दायर उन पांचों याचिकाओं को खारिज कर दिया था जिनमें 2017 के राज्य विधानसभा चुनावों में ईवीएम में हेराफेरी का आरोप लगाया गया था। पिछले विधानसभा चुनावों में पराजित कांग्रेस उम्मीदवारों नवप्रभात, विक्रम सिंह नेगी, राजकुमार, अंबरीश कुमार और गोदावरी थापली ने ईवीएम में हेराफेरी का आरोप लगाते हुए चुनाव परिणामों को चुनौती दी थी।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/374hiWJ

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें