गुरुवार, 3 दिसंबर 2020

हरीश रावत ने हरिद्वार कुंभ के लिए बजट आवंटन की मांग को लेकर रखा मौन उपवास

हरिद्वार, तीन दिसंबर (भाषा) कांग्रेस महासचिव और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बृहस्पतिवार को गंगा किनारे किसान घाट पर मौन उपवास कर केंद्र से हरिद्वार कुंभ के लिए भी उज्जैन एवं प्रयागराज कुंभ की तरह बजट आवंटित करने की मांग की । हरिद्वार कुंभ को लेकर केंद्र व राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए रावत ने कहा कि जिस प्रकार उज्जैन और प्रयागराज कुम्भ के लिये भारी बजट आवंटित किया गया था, उसी प्रकार हरिद्वार कुम्भ के लिये भी बजट का आवंटन किया जाए। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरीश रावत के गंगा किनारे मौन उपवास पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उसे उनके पापों का ‘प्राश्चियत करना’ बताया। रावत ने साथ ही यह भी कहा कि वह गंगा की शरण में आए हैं और मां गंगा उन्हें माफ करें । मुख्यमंत्री रावत ने आरोप लगाया कि हरीश रावत की स्थिति ‘मुंह में राम और बगल में छुरी’ वाली है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2JFpkMr

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें