सोमवार, 7 दिसंबर 2020

उत्तराखंड में तीन लोगों ने गंगनगर में छलांग लगाई

हरिद्वार, सात दिसंबर (भाषा) उत्तराखंड में हरिद्वार जिले के मंगलौर क्षेत्र में सोमवार को एक युवक और दो सगी बहनों ने गंगनहर में छलांग लगा दी। मंगलौर के पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि घटना नारसन कलां गांव में हुई जहां किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद तीनों ने गंगनहर में छलांग लगा दी। तीनों आपस में मित्र बताए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन ने गोताखोरों की मदद से खोजबीन अभियान चलाया। बीस वर्षीय युवक उज्ज्वल का शव बरामद हो गया है जबकि 17 वर्षीय निधि और उसकी 16 वर्षीय बहन वाणी की तलाश अभी जारी है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3gtMjWX

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें