मंगलवार, 1 दिसंबर 2020

उत्तराखंड में भूकंप के हल्के झटके

देहरादून, एक दिसंबर (भाषा) उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में मंगलवार को भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई। हालांकि, इसमें जानमाल के किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप के झटके सुबह नौ बजकर 41 मिनट पर हरिद्वार तथा इसके आसपास के इलाकों जैसे रुड़की, लक्सर और देहरादून में भी महसूस किए गए। भूकंप हरिद्वार के पास 30.03 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 77.95 डिग्री पूर्वी देशांतर में 10 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। आईआईइटी रुड़की के भूकंप इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर एमएल शर्मा ने कहा कि इस भूकंप का स्रोत क्षेत्र में मौजूद ‘हिमालयन फ्रंटल फॉल्ट’ हो सकता है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र भूकंपीय दृष्टि से काफी संवेदनशील है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/33uaijl

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें