देहरादून, पांच दिसंबर (भाषा) उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 680 नए मामले सामने आने के बाद शनिवार को कुल मामले बढ़कर 77,573 हो गए। इसके अलावा कोविड-19 से आठ और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 1,281 पर पहुंच गई। राज्य सरकार की ओर से जारी एक बुलेटिन में कहा गया कि देहरादून जिले में सर्वाधिक 307 नए मामले सामने आए। बुलेटिन के अनुसार अब तक 70,288 मरीज ठीक हो चुके हैं और अभी 5,176 मरीज उपचाराधीन हैं।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/39MiG1U
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें