शुक्रवार, 4 दिसंबर 2020

उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 618 नए मामले

देहरादून, चार दिसंबर (भाषा) उत्तराखंड में बुधवार को 618 नए मरीजों में कोविड-19 महामारी की पुष्टि हुई जबकि 10 अन्य मरीजों ने महामारी से दम तोड़ दिया । स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, 618 नए मरीजों के मिलने के साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 76893 हो गयी है । ताजा मामलों में से सर्वाधिक 239 देहरादून जिले में सामने आए जबकि नैनीताल में 93, हरिद्वार में 48, पिथौरागढ में 33, चमोली में 40 मरीज मिले । इसमें कहा गया है कि बुधवार को प्रदेश में 10 और कोविड-19 मरीजों ने दम तोड़ दिया जिसके बाद प्रदेश में महामारी से अब तक 1273 लोगों की मौत हो चुकी है । प्रदेश में बुधवार को 560 और मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए हैं । अब तक कुल 69831 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मामलों की संख्या 4994 है । प्रदेश में कोविड-19 के 795 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं ।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3qtaglS

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें