मंगलवार, 1 दिसंबर 2020

उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 473 नए मामले

देहरादून, एक दिसंबर (भाषा) उत्तराखंड में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 473 नए मामले सामने आए और सात अन्य मरीजों ने महामारी से दम तोड़ दिया। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार 473 नए मरीजों के मिलने के साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 75,268 हो गई है। नए मामलों में से सर्वाधिक 164 देहरादून जिले में सामने आए जबकि पिथौरागढ़ में 51, चमोली में 43 और हरिद्वार में 40 मामले सामने आए। राज्य में मंगलवार को सात और कोविड मरीजों ने दम तोड़ दिया। महामारी से प्रदेश में अब तक 1,238 मरीज जान गंवा चुके हैं। इसके साथ ही राज्य में आज 538 और मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए। इसके साथ ही अब तक कुल 68,365 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मामलों की संख्या 4,947 है ।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3qjXJRy

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें