देहरादून ने उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और अन्य अधिकारियों के साथ बुधवार को केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। पीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए निर्माण कार्य से जुड़ी जानकारियां हासिल की और अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए। बीते कुछ सालों में यह पहला मौका है, जब पीएम मोदी कपाट खुलने के बाद अब तक के दर्शन के लिए नहीं गए हैं। केंद्र सरकार के बयान के मुताबिक, पीएम मोदी ने अपने आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ बैठक की। इस बैठक में राज्य सरकार के मुख्य सचिव समेत कई अन्य अफसरों ने भी हिस्सा लिया। बैठक के बीच अधिकारियों ने केदारनाथ में चल रहे कामों के बारे में वर्तमान स्थिति पर अपडेट्स दिए। पीएम के निर्देश- काम के समय सोशल डिस्टेंसिंग का रखें ध्यान बैठक के दौरान केदारनाथ मंदिर के पास चल रहे विकास कार्यों पर उत्तराखंड के अफसरों ने पीएम को एक प्रेजेंटेशन भी दिया। इस दौरान पीएम ने सीएम और अधिकारियों से बात करते हुए कहा कि इस साल कामकाज के लिए मिले वक्त में तमाम लंबित कामों को पूरा कर लिया जाए। साथ ही निर्माण कार्य के दौरान पर्यावरण की जरूरतों और यात्रियों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखें। पूरे काम के साथ मजदूर सोशल डिस्टेंसिंग एवं स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दें।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2UsLuEb
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें