देहरादून उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में के पास एक ट्रक और कार में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान कार सवार जख्मी हो गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। शुक्रवार सुबह इस घटना से जोगीवाला क्षेत्र में जाम लग गया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाम खुलवाया और घायलों का अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि टिहरी निवासी एक व्यक्ति देहरादून से अपने बेटे का इलाज करवाकर वापस टिहरी जा रहे थे। तभी कार चालक ने ट्रक को गलत साइड से ओवरटेक किया। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से कार ट्रक की चपेट में आ गई। इससे वह बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सीसीटीवी में क़ैद घटनाक्रम में यह साफ दिख रहा है कि गाड़ी ने गलत साइड से ओवरटेक किया, तभी यह हादसा हुआ है। मामले में नहीं मिली तहरीर थानाध्यक्ष का कहना है कि अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। अगर कोई तहरीर प्राप्त होगी, तो उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उधर, आज दिन की हादसे के चलते जोगीवाला क्षेत्र में जाम लग गया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाम खुलवाया।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2MSrVRo
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें