बुधवार, 17 जून 2020

सतपाल महाराज, पत्नी को मिली अस्पताल से छुट्टी

देहरादून, 17 जून :भाषा: पिछले माह कोरोना संक्रमित पाए गये उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और उनकी पत्नी अमृता रावत को ऋषिकेश एम्स से छुट्टी दे दी गयी । एम्स ऋषिकेश के डीन यूबी मिश्रा ने बताया कि महाराज दंपति को 17 दिन के उपचार के बाद स्थिति बेहतर होने पर कल (मंगलवार) शाम छुट्टी दे दी गयी और उन्हें घर पर पृथक-वास में रहने की सलाह दी गयी है । महाराज, उनकी पत्नी, दो पुत्र, दो पुत्रवधु और एक पौत्र को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद 31 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, बाद में लक्षणों के न होने के कारण उन्हें और उनकी पत्नी को छोड़कर अन्य पांच परिजनों को पहले ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी । इस बीच, महाराज की नर्सरी में काम करने वाले एक माली की कल मंगलवार को मृत्यु हो गयी। यह वृद्ध माली महाराज के उन 24 परिजनों और स्टाफ में शामिल था जिनमें 31 मई को जांच में कोरोना की पुष्टि हुई थी । माली को अस्पताल से छह दिन पहले लक्षण न होने के कारण छुट्टी मिली थी ।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3e8m7iM

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें