गुरुवार, 4 जून 2020

ब्राजील के नागरिक ने की आत्महत्या

ऋषिकेश, चार जून :भाषा: उत्तराखंड में टिहरी जिले के मुनि की रेती में ब्राजील के एक नागरिक ने अपनी प्रेमिका की बेरुखी के चलते बृहस्पतिवार को कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । मुनि की रेती पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक राम किशोर सकलानी ने बताया कि कैलाश गेट में शीशमझाडी स्थित दयानन्द आश्रम में हुई इस घटना की जानकारी ब्राजील के दिल्ली स्थित दूतावास को दे दी गयी है। उन्होंने बताया कि रियो डी जेनेरियो के रहने वाले लींड्रो कैपिबाराइब प्राता का शव आश्रम के एक कमरे में मिला । लींडो ब्रितानी महिला (34) के साथ आश्रम के एक कमरे में 17 मार्च से रह रहा था। दयानन्द आश्रम के स्टाफ ने पुलिस को बताया कि लींड्रो के साथ रहने वाली महिला पिछले तीन दिन से अलग कमरे में योगाभ्यास कर रही थी। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद टिहरी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि मृतक के कमरे से बरामद फोन से पता लगा है कि वह महिला की बेरुखी से अवसाद में था और संभवत: इसी के चलते उसने कथित रूप से आत्महत्या की ।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2AHqHp3

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें