रविवार, 14 जून 2020

उत्तराखंड में अलग मैदान में होगा कोरोना संक्रमित मृतकों का दाह संस्कार, डीएम खोजेंगे स्थान

पुलकित शुक्ला, देहरादून उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो जाने पर उनके दाह संस्कार के लिए हर जिले में अलग से मैदान चिह्नित किए जाएंगे। इस कवायद को आगे बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी जिलाधिकारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिला अधिकारी अपने स्तर पर ऐसे मृतकों के दाह संस्कार के लिए मैदान चिह्नित करेंगे। प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमण से 23 मौतें हो चुकी हैं। अलग-अलग जिलों से ऐसे मरीजों के अंतिम संस्कार को लेकर शिकायतें मिल रही हैं। जानकारी के मुताबिक, कई स्थानों पर संक्रमित मरीज की मौत के बाद उसका दाह संस्कार करने का विरोध किया जा रहा है। पिछले सप्ताह रुड़की के एक युवक की संक्रमण के चलते हुई मौत के बाद उसके परिवारवालों को हरिद्वार के श्मशान घाटों में दाह संस्कार नहीं करने दिया गया। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद युवक का दाह संस्कार हो सका थी। इस तरह की स्थिति से निपटने के लिए सरकार ने संक्रमित मरीजों के दाह संस्कार को लेकर जिलाधिकारियों को अलग से मैदान चिह्नित किए जाने का आदेश जारी किया है। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों के दाह संस्कार में किसी भी तरह की समस्या उत्पन्न ना हो इसके लिए सभी जिलाधिकारियों को अलग मैदान चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2zvWj0N

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें