देहरादून, 14 जून (भाषा) उत्तराखंड में रविवार को 31 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के साथ राज्य में इस महामारी के पीडितों का आंकडा 1816 हो गया जबकि पिछले 24 घंटे में एक और मरीज ने दम तोड दिया । राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां जारी बुलेटिन के अनुसार देहरादून में सर्वाधिक 11 नये मरीज सामने आए हैं जबकि टिहरी में नौ, हरिद्वार में पांच, उत्तरकाशी में तीन तथा चमोली नैनीताल और उधमसिंह नगर जिले में एक—एक व्यक्ति में कोविड-19 की पुष्टि हुई है । राज्य में अब तक 1078 व्यक्ति उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 705 है । इस बीच, एम्स ऋषिकेश में एक और कोरोना संक्रमित ने दम तोड दिया जिसके बाद राज्य में इस बीमारी से मरने वालों का आंकडा 24 तक पहुंच गया है ।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3hoWlIZ
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें