शुक्रवार, 12 जून 2020

उत्तराखंड: 2024 तक हरिद्वार-ऋषिकेश के बीच दौड़ेगी मेट्रो, त्रिवेंद्र सरकार ने दी मंजूरी

पुलकित शुक्ला, देहरादून के लोगों के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड में अगर सरकार की योजना परवान चढ़ी तो अगले 4 सालों में तीन शहरों देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश के बीच मेट्रो ट्रेन (Uttarakhand Metro) दौड़ने लगेगी। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई यूनिफाइड (यूएमटीए) की बैठक में की मंजूरी दे दी गई है। रेल परियोजना को दो चरणों में लागू किया जाएगा। पहले चरण में 2024 तक हरिद्वार से ऋषिकेश के बीच मेट्रो लाइन बिछाने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं देहरादून में मेट्रो रेल कॉरपोरेशन नई दिल्ली के सहयोग से रोपवे प्रणाली विकसित की जाएगी। इसके अलावा हरिद्वार शहर में पर्सनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (पिआरटी) बनेगा। इसके तहत हरिद्वार में बिजली से चलने वाली पॉड टैक्सी चलाई जाएंगी। दूसरे चरण में नेपाली फार्म से देहरादून के बीच मेट्रो का प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। पहले चरण की अनुमानित लागत 14 हजार करोड़ आंकी गई है। 2024 तक तैयार हो जाएगा हरिद्वार-ऋषिकेश के बीच 33 किमी रेलवे ट्रैक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में बनी यूएमटीए में आवास मंत्री उपाध्यक्ष और मुख्य सचिव सदस्य हैं। कैबिनेट मंत्री और सरकार के प्रवक्ता मदन कौशिक ने कहा कि अगर सभी प्रक्रियाएं समय से पूरी हुई तो हरिद्वार और ऋषिकेश के बीच 33 किलोमीटर रेलवे ट्रैक को 2024 तक बिछा दिया जाएगा। दो चरणों में परियोजना पूरी होगी। इसके लिए दिल्ली मेट्रो से भी सहयोग लिया जा रहा है। कांग्रेस ने परियोजना पर उठाए सवाल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सरकार की मेट्रो रेल परियोजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार लगातार कह रही है कि वो नए कार्य शुरू करने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में उत्तराखंड में हजारों करोड़ की लागत से मेट्रो रेल कैसे चलाई जा सकती है? पिछले साढ़े तीन सालों से राज्य सरकार सिर्फ कागजों में काम कर रही है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3cWqdc4

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें