देहरादून, 10 जून (भाषा) उत्तराखंड में बुधवार को 23 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने से महामारी से पीड़ितों का आंकड़ा 1560 पर पहुंच गया जबकि पिछले 24 घंटे में दो और कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां जारी बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में संक्रमण के 23 नए मामलों में से छह—छह मरीज देहरादून और नैनीताल जिले में सामने आए हैं जबकि चार मरीज उधमसिंह नगर जिले में और तीन हरिद्वार, दो टिहरी और एक—एक पौड़ी और उत्तरकाशी जिलों में हैं। कोरोना संक्रमण के ज्यादातर मरीज बाहर से यात्रा कर प्रदेश में आए हैं। प्रदेश में अब तक 808 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 730 है । उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में दो कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हुई है जिनमें से एक 48 वर्षीय पुरूष मरीज ने एम्स ऋषिकेश में जबकि 89 वर्षीया महिला मरीज ने महंत इंद्रेश अस्पताल में दम तोड़ा। अब तक प्रदेश में 15 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है ।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3f8WPkv
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें