हरिद्वार उत्तराखंड के हरिद्वार में एक बंदिरा पिछले कुछ दिनों से अपने साथ एक कुत्ते का नन्हा बच्चा लिए घूम रही थी। बुधवार को यह गायत्री विहार कॉलोनी में पहुंची जहां रहने वाली एक महिला ने इसकी जानकारी को दी। बच्चे की जान को संभावित खतरे को देखते हुए वन विभाग ने से बच्चा छुड़ा लिया। एक स्थानीय महिला अनु बिष्ट ने फोन करके वन विभाग को पूरी जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने किसी तरह बंदरिया से छुड़वा लिया और अपने कब्जे में ले लिया। बाद में महिला के अनुरोध करने पर बच्चा उसे सौंप दिया गया। बाद में वन कर्मियों ने बंदरिया को भी रिहा कर दिया। हरिद्वार के डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर ने बताया, 'हमारी एक टीम ने बंदरिया को पकड़कर कुत्ते के बच्चे को अपने कब्जे में ले लिया। बाद में बंदरिया को छोड़ दिया गया। महिला की प्रार्थना पर बच्चा उसे सौंप दिया गया। फिलहाल तो बंदरिया कुत्ते के बच्चे को लगाव से अपने साथ रखे हुए थी लेकिन हमें ध्यान रखना चाहिए कि यह कुत्ते का बच्चा था बंदरिया का नहीं इसलिए वह उसके हाथ से छूटकर ऊंचाई से गिर सकता था। इसलिए बच्चे को छुड़ाना बहुत जरूरी था।'
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2r4jdIB
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें