हरिद्वार तीर्थनगरी हरिद्वार के एक अस्पताल में एक शख्स की खुदकुशी के बाद उसका शव लेकर जाने के लिए पांच महिलाओं ने उसकी पत्नी होने का दावा किया। यह देखकर पुलिस के भी होश फाख्ता हो गए। मृतक हरिद्वार के क्षेत्र का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार, वह शादीशुदा था और ड्राइवर था। रविवार की रात जहर खाकर उसने खुदकुशी की कोशिश की थी। उसकी पत्नी ने उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई। हरिद्वार पुलिस ने बताया कि इस शख्स का शव लेने के लिए अस्पताल में एक के बाद एक चार अन्य महिलाएं आईं। सभी महिलाओं ने मृतक का शव ले जाने की बात कह उसे अपना पति बताया। सोमवार तड़के 4 बजे शख्स को मृत घोषित किया गया। सुबह 9 बजे के बाद उस पर अपना दावा जताने वाली महिलाएं पहुंचीं। इस उलझन के चलते कि आखिर किसका दावा सही है और किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाने के बाद पुलिस ने पांचों महिलाओं से सुलह कर उस शख्स का अंतिम संस्कार करने को कहा। इस पर सहमत होकर सभी महिलाओं ने पुलिस की निगरानी में मृतक का दाह-संस्कार कर दिया।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2o9In6F
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें