गुरुवार, 10 अक्टूबर 2019

शीतकाल तक के लिए बंद हुए हेमकुंट साहिब और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट

देहरादून गढ़वाल में समुद्र तल से 15225 फीट की ऊंचाई पर स्थित सिखों के प्रसिद्ध तीर्थ और हिंदुओं की आस्था के केंद्र लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट गुरुवार को शीतकाल तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। हेमकुंट साहिब के कपाट दोपहर दो बजे तो लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट दोपहर 12 बजे बंद किए गए। बुधवार को कपाट बंद होने के अवसर पर सात हजार से अधिक श्रद्धालु हेमकुंट साहिब परिसर में मौजूद रहे। आधिकारिक आंकडो़ं के अनुसार, इस यात्रा सीजन में 2.83 लाख से ज्यादा श्रद्धालु हेमकुंट साहिब पहुंचे। गुरुवार को गुरुद्वारा के कपाट बंद किए जाने से पूर्व सुबह हुकुमनामा का पाठ हुआ। इसके बाद सबद-कीर्तन व अरदास हुई। कपाट बंद होने से पहले बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यहां माथा टेका। दोपहर 12.30 बजे हुई अंतिम अरदास दोपहर 12.30 बजे अंतिम अरदास के उपरांत पंज प्यारों की अगुआई में गुरुग्रंथ साहिब को दरबार साहिब से बाहर लाया गया। कपाट बंदी के मौके पर सरदार जनक सिंह व सरदार कुलवंत सिंह के जत्थों के साथ सात हजार से अधिक श्रद्धालु मौजूद रहे। श्री हेमकुंट साहिब में इस बार रेकॉर्ड 2.83 लाख श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/311u2Hk

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें