रविवार, 5 सितंबर 2021

Uttarakhand IPS transfer: उत्तराखंड में 20 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर,देहरादून और हरिद्वार जिले को मिले नए पुलिस कप्तान, देखें लिस्ट

करन खुराना,देहरादून उत्तराखंड सरकार ने देर रात 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए है। आईजी स्तर से लेकर पुलिस कप्तान स्तर के कई अधिकारी बदले गए है। शनिवार देर रात शासन की ओर से ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई। आईजी अमित कुमार सिन्हा को निदेशक सतर्कता का पदभार सौंपा गया है। आईजी एपी अंशुमन को पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक बनाया गया है।आईजी पुष्पक ज्योति को पुलिस महानिरीक्षक कारागार तथा एसडीआरएफ का पदभार सौंपा गया है। केवल खुराना को मिली यह जिम्मेदारी आईजी अजय रौतेला को पुलिस महानिरीक्षक अग्निशमन होमगार्ड सिविल डिफेंस का पदभार सौंपा गया है, आईजी अजय रौतेला अब तक आईजी कुमाऊं का पदभार संभाल रहे थे। डीआईजी केवल खुराना को उपमहानिरीक्षक अभिसूचना की जिम्मेदारी मिली है। कृष्ण कुमार वीके आईपीएस का भी ट्रांसफर डीआईजी विमला गुंज्याल को उपमहानिरीक्षक सतर्कता तथा पीएसी मुख्यालय की जिम्मेदारी मिली है।डीआईजी रिद्धिम अग्रवाल को अपर सचिव गृह की जिम्मेदारी मिली है। डीआईजी कृष्ण कुमार वीके को पुलिस उपमहानिरीक्षक सुरक्षा की जिम्मेदारी मिली है। सुनील कुमार मीणा का बदला प्रभार डीआईजी नीलेश आनंद भरणे को डीआईजी कुमाऊं परिक्षेत्र का पदभार सौंपा गया है। डीआईजी करण सिंह नगन्याल को पुलिस उपमहानिरीक्षक अग्निशमन का पदभार सौंपा गया है। डीआईजी अबुदई सैंथिल को प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक पी एंड टीएम की जिम्मेदारी मिली है। डीआईजी सुनील कुमार मीणा प्रभारी पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्मिक मुख्यालय की जिम्मेदारी संभालेंगे। देहरादून से हरिद्वार भेजे गए डॉ. योगेंद्र रावत एसएसपी देहरादून डॉ योगेंद्र रावत को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार का पदभार सौंपा गया है।आईपीएस जन्मेजय खंडूरी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून का पदभार मिला है। आईपीएस बरिंदर जीत सिंह को सेनानायक आईआरबी द्वितीय का पदभार सौंपा गया है। देवेंद्र सिंह पींचा एसपी चंपावत बने आईपीएस सुखबीर सिंह सेनानायक को आईआरबी प्रथम रामनगर का पदभार मिला है। आईपीएस लोकेश्वर सिंह को पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ का पदभार सौंपा गया है। आईपीएस देवेंद्र सिंह पींचा को पुलिस अधीक्षक चंपावत का पदभार सौंपा गया है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3DRL2Ee

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें