राज्य में 2022 के विधानसभा चुनावों को अगले आम चुनावों की प्रस्तावना बताते हुए, उन्होंने कहा कि 2022 में उत्तराखंड में कांग्रेस की जीत 2024 में राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली में कांग्रेस की सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त करेगी।
पार्टी की परिवर्तन यात्रा के दौरान उन्होंने किच्छा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ''अगर मतदान में मामूली चूक भी होती है, तो भी आप अपनी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और अपनी पसंद तय करने की आजादी खो देंगे। इन चुनावों में आपको लोकतंत्र या इसकी विरोधी ताकतों में से एक का चयन करना होगा।''
किच्छा उन दो सीटों में से एक है जहां से 2017 में रावत ने चुनाव लड़ा था और हार गए थे। दूसरी सीट हरिद्वार (ग्रामीण) से भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3DJHQe9
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें