बुधवार, 8 सितंबर 2021

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने इस्तीफा दिया

देहरादून, आठ सितंबर (भाषा) उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने बुधवार को पद से इस्तीफा दे दिया ।

राजभवन के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि राज्यपाल ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेज दिया है ।

उन्होंने बताया कि राज्यपाल ने व्यक्तिगत कारणों के चलते इस्तीफा दिया है ।

बेबी रानी मौर्य ने 26 अगस्त, 2018 को उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली थी । उन्होंने तत्कालीन राज्यपाल केके पॉल की जगह ली थी ।



from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3jQRnIc

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें