बुधवार, 8 सितंबर 2021

Baby Rani Maurya: उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दिया इस्तीफा, यूपी चुनाव में बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ने की चर्चा

देहरादून उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल के सचिव बीके संत ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि बेबी रानी मौर्य ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपना इस्तीफा सौंपा है। बेबी रानी मौर्य को यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की अटकलें हैं। उनके बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ने की भी चर्चा चल रही है। उत्तराखंड के राज्यपाल के तौर पर बेबी रानी मौर्य के तीन साल पूरे हो गए हैं। दो दिन पहले उन्होंने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद से ही उनके इस्तीफे की चर्चा तेज हो गई थी। आगरा की मेयर रह चुकी हैं बेबी रानी मौर्य बेबी रानी मौर्य उत्तराखंड के राज्यपाल की कमान संभालने वाली दूसरी महिला हैं। इससे पहले मारग्रेट अल्वा उत्तराखंड की पहली महिला राज्यपाल रह चुकी हैं। बेनी रानी मौर्य का यूपी से गहरा नाता रहा है। वह 1995 से 2000 तक आगरा की पहली महिला मेयर रह चुकी हैं। इसके अलावा वह 2002 में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य भी रहीं।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2X6PL4D

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें