देहरादून उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने चार धाम यात्रा () पर रोक लगाने के उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। यात्रा के सिलसिले में कल यानी 7 जुलाई को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। दरअसल बीते 25 जून को उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट ने तीन जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में स्थित धामों में सीमित संख्या में स्थानीय लोगों को यात्रा कराने का फैसला लिया था। इस पर बीते सोमवार को उत्तराखंड हाईकोर्ट ने कोरोना संक्रमण के खतरे और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के दुरुस्त न होने को देखते हुए एक जुलाई से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा पर रोक लगा दी थी। साथ ही हाईकोर्ट ने चारों धामों में होने वाली पूजा-अर्चना और दर्शन को लाइव टेलीकॉस्ट करने के निर्देश भी जारी किए थे। उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आरएस चौहान और न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ ने कोविड काल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर दायर जनहित याचिका पर चर्चा की थी। इस पर सुनवाई के दौरान मुख्य सचिव उत्तराखंड ओमप्रकाश और अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से कोर्ट में मौजूद थे।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2SRc5gz
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें